Top News Today 12 June 2023: और करीब आया Cyclone Biparjoy, G20 Summit में पीएम मोदी ने बैठक को किया संबोधित ; पढ़ें आज शाम तक बड़ी खबरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 12, 2023, 05:33 PM IST

Top News Today 12 June 2023: दिल्ली-NCR वालों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मायूस करने वाली खबर सुनाई है। महिलाओं को हर महीने 15 सौ, 100 यूनिट बिजली माफ, प्रियंका गांधी ने MP की जनता को दी 5 गारंटी, पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें।

Top News Today 12 June 2023: अरब सागर से उठे चक्रवात बिपरजॉय पर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट दिया है। आईएमडी का कहना है कि अत्यंत गंभीर चक्रवात का रूप धारण कर चुके बिपरजॉय को लेकर गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में हो रही जी20 डेवलपमेंट मिलिस्टर्स मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने इस बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, काशी सदियों से ज्ञान, चर्चा, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रही है। क्रिकेट का रोमांचक एक बार फिर बढ़ने वाला है। भारत की मेजबानी में साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है, पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

Top News Today 12 June 2023: और करीब आया Cyclone Biparjoy, G20 Summit में पीएम मोदी ने बैठक को किया संबोधित ; पढ़ें आज शाम तक बड़ी खबरें

अरब सागर से उठे चक्रवात बिपरजॉय पर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट दिया है। आईएमडी का कहना है कि अत्यंत गंभीर चक्रवात का रूप धारण कर चुके बिपरजॉय को लेकर गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी यह चक्रवात अरब सागर में पूर्वमध्य में स्थित है। इसके 15 जून की दोपहर तक गुजरात स्थित मांडवी और पाकिस्तान स्थित कराची से गुजरने की संभावना है।

दिल्ली-NCR वालों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मायूस करने वाली खबर सुनाई है। आईएमडी (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार दिल्ली (Delhi Weather) और इससे सटे आसपास के क्षेत्रों में आज भी प्रचंड गर्मी का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि सोमवार को दिल्ली का पारा (Temperature) बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

End of Feed