Top News Today, 1 June 2023: इधर सिसोदिया का दावा- कोर्ट परिसर में हुई मारपीट, उधर GST संग्रह मई में 12% बढ़कर 1.57 लाख करोड़ पर

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 1, 2023, 06:02 PM IST

Top News Today, 1 June 2023: इस बीच, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में किसानों ने पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किया और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तारी की मांग की।

Top News Today, 1 June 2023: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया का आरोप है कि कथित आबकारी घोटाला मामले की सुनवाई के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 23 मई को उनसे मारपीट की, जिसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को उस दिन की अदालत परिसर की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। वहीं, सिसोदिया के आरोप के बाद पुलिस ने आवेदन दायर कर उन्हें केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश करने के लिए अदालत की अनुमति मांगी। पुलिस ने सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेश करने का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें अदालत में लाने से परिसर में आम आदमी पार्टी के समर्थकों और मीडिया की मौजूदगी के कारण ‘‘अराजकता पैदा होती है।’’

Top News Today, 1 June 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

वहीं, माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मई में 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.57 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह जानकारी गुरुवार (एक जून, 2023) को वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई। मंत्रालय के मुताबिक, मई में सकल जीएसटी राजस्व 1,57,090 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 28,411 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 35,828 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी 81,363 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए 41,772 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,489 करोड़ रुपये (माल आयात पर जुटाए गए 1,057 करोड़ रुपये सहित) रहा है। मंत्रालय ने बयान में कहा, “मई, 2023 में राजस्व पिछले वर्ष इसी महीने के जीएसटी राजस्व संग्रह से 12 प्रतिशत ज्यादा है।”

End of Feed