Top News Today, 09 June 2023: पहलवानों के खिलाफ नफरती भाषण का कोई केस नहीं बनता- कोर्ट में बोली दिल्ली पुलिस, पढ़ें- दोपहर तक की बड़ी खबरें

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 9, 2023, 01:14 PM IST

Top News Today, 09 June 2023: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक कथित मामले की जांच के सिलसिले में गुरुग्राम स्थित रियल्टी कंपनी एम3एम के एक निदेशक को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रूप कुमार बंसल को बृहस्पतिवार को धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया।

News Today, 09 June 2023: दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर ‘झूठे आरोप’ लगाने और नफरती भाषण देने के लिए पहलवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के अनुरोध वाली याचिका पर शुक्रवार को यहां की एक अदालत में कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल की। पुलिस ने अदालत से याचिका को खारिज करने का आग्रह करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में पहलवान नारे लगाते नहीं नजर आ रहे हैं और उनके खिलाफ नफरती भाषण का कोई मामला नहीं बनता है। अदालत ने याचिका पर अगली सुनवाई के लिए सात जुलाई की तारीख तय की। पढ़ें, दोपहर तक की बड़ी और अहम खबरें:

News @ 2PM 9 June 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कमजोर होगा केस? पीड़िता के पिता के सवाल पर बोले- सब कुछ कोर्ट के सामने है

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने नाबालिग पीड़िता के पिता के बयान से जुड़े सवाल पर कहा है कि अब सब कुछ कोर्ट में है और जो होगा देखा जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (नौ जून, 2023) को समाचार एजेंसी एएनआई ने उनसे उन रिपोर्ट्स के बारे में सवाल किया, जिनमें दावा किया गया था कि कैंप के दौरान सेलेक्शन के लिए अनदेखी किए जाने के बाद नाबालिग पीड़िता...पढ़ें, पूरी खबर।

दिल्ली में सरेआम युवक पर चाकू से हमले का वीडियो वायरल, हमलावर को दो साल पहले मारा था घूंसा

राजधानी दिल्ली में सरेआम हत्या और हत्या की कोशिश का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार की रात पूर्वोत्तर दिल्ली में एक व्यक्ति पर सरेआम चाकू से हमला किया गया, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी मदद के लिए कुछ नहीं किया। नंद नगरी के एक वायरल वीडियो में एक शख्स सड़क...पढ़ें, पूरी खबर।

End of Feed