Top News Today, 04 June 2023: ओडिशा में हादसे का कारण पता चला, जिम्मेदार लोग भी पहचाने गए- रेल मंत्री ने बताया

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 4, 2023, 12:47 PM IST

Top News Today, 04 June 2023: इस बीच, सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए सितंबर तक दस्तावेजों का मसौदा जमा कर सकती है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय यह जानकारी दी है।

Top News Today, 04 June 2023: ओडिशा के बालासोर के पास बाहानगा बाजार में हुए रेल हादसे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार (चार जून, 2023) को बताया है कि दुर्घटना के पीछे का मूल कारण और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। वहीं, राजस्थान में शनिवार रात भारी बारिश एवं आंधी तूफान के कारण एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूबे में पिछले 24 घंटे में पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में भारी बारिश और पश्चिमी भाग के कुछ हिस्सों में आंधी और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

News @ 2PM 4 June 2023

Top News Today, 04 June 2023: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

इस बीच, गुजरात में जामनगर जिले के बोरवेल में गिरने के बाद शनिवार को 20 फीट गहराई में फंसी दो वर्षीय बच्ची को बचाने के लिए विभिन्न एजेंसियों ने 19 घंटे तक बचाव अभियान चलाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जामनगर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर तमाचान गांव के एक खेत में मजदूर के रूप में काम करने वाले एक जनजातीय परिवार की बच्ची शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे खेलते समय करीब 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी।

End of Feed