Top News Today, 27 April 2023: पीएम पर खरगे का आपत्तिजनक बयान, सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, पढ़ें शाम तक की खास खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 27, 2023, 06:12 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 27 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। कर्नाटक चुनाव में रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। मनीष सिसोदिया को फिर जमानत नहीं मिली है। जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Top News Today, 27 April 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ गई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे एक साथ 12 गाड़िया टकरा गईं। नशा मुक्ति अभियान में सरकार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का साथ मिल गया है। कर्नाटक चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हो गया है। 22 रैलियां करेंगे। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

Top News Headlines Today in Hindi

पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। सत्तापक्ष और विपक्षी दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपत्तिजनक बयान दे दिया। बीजेपी जब हमलावर हुई तो अपने बयान को लेकर सफाई दी।

शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ा दी गई। मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यु कोर्ट में डिफॉल्ट बेल याचिका दाखिल की। आबकारी नीति से जुड़े CBI मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई।

End of Feed