Top Headlines @2PM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत मिली। मुख्यमंत्री कौन बनेगा सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार, इस पर मंथन चल रहा है। उधर चक्रवात तूफान मोचा 175 किलोमीटर की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी में तटीय इलाके को ओर बढ़ रहा है। अपगानिस्तान में फिर जोरदार भूकंप आया। यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजों पर बीएसपी चीफ मायावती ने बीजेपी पर धांधली का आरोप लगाया है। अब नीचे डिटेल में पढ़ें आज 2 बजे तक की खबरें
पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Cyclone Mocha Updates: चक्रवात मोचा के बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होता नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बक्खाली समुद्र तट पर सिविल डिफेंस टीम को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कहा किसिविल डिफेंस टीमों के सदस्य लगातार जनता और पर्यटकों को सतर्क कर रहे हैं और उन्हें सतर्क रहने और समुद्र तट और समुद्र के करीब के क्षेत्रों में आने से बचने के लिए कह रहे हैं। उधर NDRF ने चक्रवात मोचा के चक्रवाती तूफान में तेज होने के बीच उत्तर 24-परगना की बांग्लादेश सीमा के साथ हिंगलगंज, हसनाबाद और संदेशखाली क्षेत्रों में एक चेतावनी अभियान चलाया। पूरी खबर पढ़ें
चक्रवात मोचा बंगाल की खाड़ी से तटीय इलाके की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। इसका असर बांग्लादेश, म्यांमार, भारत के कुछ तटीय इलाकों पड़ सकता है। चक्रवात मोचा बांग्लादेश में बहुत बहुत खतरनाक खतरा उत्पन्न कर सकता है। सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में से एक चक्रवात मोचा रविवार को बांग्लादेश-म्यांमाार सीमा के पास दस्तक देने का पूर्वानुमान जताया गया है। तूफान मोचा उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। जानिए कहां-कहां तबाही मचाएगा दो दशकों में सबसे शक्तिशाली तूफान मोचा। पूरी खबर पढ़ें
शनिवार को दोपहर तक यह साफ हो चुका था कि कर्नाटक की जनता ने छप्पर फाड़कर कांग्रेस को वोट दिया है। सीटों की संख्या इशारा कर रही थी कि अब कांग्रेस के विजय रथ को रोक पाने की कुवत बीजेपी या जेडीएस में नहीं हैं। देर शाम तक जब पूरे नतीजे घोषित किए गए तो कांग्रेस के 136 निर्वाचित विधायकों के बेंगलुरु पहुंचने का दौरा शुरू हो गया। दरअसल मामला सिर्फ जीत तक ही सीमित नहीं है। फैसला इस बात का भी होना है कि सीएम कौन। इस समय कर्नाटक में सीएम पद के लिए दो दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार हैं। पूरी खबर पढे़ं
कर्नाटक में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कर्नाटक में कांग्रेस के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी बंपर जीत हासिल हुई है। सभी 224 सीट पर मतगणना का काम शनिवार देर शाम तक समाप्त हो चुका था। लेकिन जयानगर सीट पर धड़कने सबकी बढ़ी रहीं। जीत और हार के बीच का आंकड़ा बेहद कम होने से पुनर्गणना को लेकर हंगामा हुआ। आखिरकार जयानगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सी.के. राममूर्ति ने शनिवार को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को 16 मतों के मामूली अंतर से मात दी। पूरी खबर पढ़ें
कर्नाटक चुनाव में आए नतीजे के बाद विपक्ष हमलावर है, राहुल गांधी ने कहा कि शनिवार को कहा था कि नफरत की बाजार खत्म, अब मोहब्बत का बाजार शुरू। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कर्नाटक की जीत सिर्फ किसी राज्य विशेष तक सीमित नहीं है। इस बयान से आगे बढ़कर उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने कहा कि देश में अब मोदी लहर का खात्मा हो चुका है हमारी लहर आ रही है। पूरी खबर पढ़ें
बिहार में बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार सज गया है। हिंदू राष्ट्र की ध्वजा संभाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पटना में मौजूद हैं और उनके पीछे हिंदू भक्तों की हजारों की भीड़ है और पूरा पटना जयश्रीराम के नारों से गूंज रहा है। बिहार में हिंदू राष्ट्र के नारे का धीरेंद्र शास्त्री ने शंखनाद कर दिया है जिसके बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। पूरी खबर पढ़ें
यूपी निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी सभी 17 नगर निगमों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही है। अगर बात करें नगरपालिका की तो कुल 199 नगर पालिकाओं में 88 पर बीजेपी, 35 पर समाजवादी पार्टी और 16 पर बीएसपी, 4 पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं नगर पंचायतों में कुल 544 में से 191 पर बीजेपी, समाजवादी पार्टी को 78 और बीएसपी को 37 सीटों, कांग्रेस को 14 सीटों और अन्य के खाते में 223 सीट है। इन सबके बीच देवबंद नगर पालिका का नतीजा ना सिर्फ बीजेपी बल्कि समाजवादी पार्टी और बीएसपी के लिए खास है। पूरी खबर पढ़ें
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावमें बीजेपी सभी 17 नगर निगमों के मेयर पद पर एकतरफा जीत हासिल की है। नगर पालिका परिषदों में 2017 के मुकाबले दोगुना से अधिक सीटें जीतीं। 545 नगर पंचायतों में 545 सीटों पर कब्जा किया। यूपी नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर असंतोष जाहिर करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने धांधली से अधिकतर सीट जाती हैं। पूरी खबर पढ़ें
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार सुबह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह आठ बजकर 14 मिनट पर ये भूकंप राजधानी काबुल से 151 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व (SSE) में आया। बताया जा रहा है कि 4.3 तीव्रता वाले इस भूकंप की गहराई 60 किमी रही। पूरी खबर पढ़ें
