Top News@2PM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, Go First के कर्मचारियों की नहीं होगी छंटनी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 10, 2023, 12:51 PM IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। इसमें आप अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Karnataka Voting: कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। मतदान से पहले सभी दलों को भरोसा है कि मतदाता उनके नाम पर मुहर लगाएंगे। कर्नाटक चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 58,545 मतदान केंद्र बनाए हैं। राज्य में कुल 5,31,33,054 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। पढ़ें पूरी खबर

News@2pmLogo

Top News@2PM

Go First goes into insolvency process : ग्राउंडेड हो चुकी Go First पर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने फैसला सुना दिया है। NCLT ने वित्तीय संकट से घिरी एयरलाइन गो फर्स्ट को दिवालिया प्रक्रिया से गुजरने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही NCLT ने यह भी कहा है कि Go First के कर्मचारियों की छंटनी नहीं की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

End of Feed