Top News Today, 02 June 2023: पीएम मोदी को मिला राहुल गांधी का साथ, देशद्रोह कानून पर आई लॉ कमीशन की रिपोर्ट, महिला पहलवानों पर अनुराग ठाकुर ने कही ये बात, पढ़ें अबतक की बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 2, 2023, 01:15 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 02 June 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Top News@2PM: लॉ कमीशन ने देशद्रोह कानून पर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। जिसमें कहा गया कि देशद्रोह से निपटने वाली आईपीसी की धारा 124ए को इसके दुरुपयोग से रोकने के लिए कुछ सुरक्षा उपायों के साथ बरकरार रखा जाना चाहिए। रूस-यूक्रेन विवाद पर पीएम मोदी के रूख को राहुल गांधी ने समर्थन किया साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग को सेक्युलर पार्टी बताया। यौन उत्पीड़न को लेकर महिला पहलवानों के प्रदर्शन पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच चाहती है। कमेटी में लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली शाहबाद डेयरी साक्षी मर्डर केस में पुलिस को अहम सबूत मिले। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें...

Top news, Top news today, Top news today in hindi, Top news headlines

पढ़ें आज की बड़ी खबरें

लॉ कमीशन ने देशद्रोह कानून पर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देशद्रोह से निपटने वाली आईपीसी की धारा 124ए को इसके दुरुपयोग से रोकने के लिए कुछ सुरक्षा उपायों के साथ बरकरार रखा जाना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि प्रावधान के उपयोग को लेकर ज्यादा स्पष्टता के लिए कुछ संशोधन किए जा सकते हैं।

India Economic Conclave 2023 : IEC 2023 में टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के प्रदर्शन, मोदी सरकार की उपलब्धियों, अमेरिका में राहुल गांधी के हालिया बयान पर विस्तार से बात की। पहलवानों के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम निष्पक्ष एवं उचित जांच चाहते हैं। पुलिस अपनी जांच पूरी कर चार्जशीट दायर करेगी।

End of Feed