Top News @2PM, 31 May: 22 साल बाद पुष्कर के दौरे पर पीएम मोदी, अमेरिका में राहुल गांधी ने PM पर कसा तंज, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 31, 2023, 01:02 PM IST

Top News @2PM, Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 31 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

Toop News @ 2PM, 31 May 2023: लगातार झमाझम बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 22 साल बाद पुष्कर के दौरे पर जा रहे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी ने विदेशी धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। भारत ने निर्यात में बड़ी छलांग लगाई है। रक्षा निर्यात 23 गुना बढ़ गया है। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ब्रह्मोस को अपने समय का ब्रह्मास्त्र बताया। मणिपुर मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंथन किया। नेपाल के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर है। नीचे पढ़ें, आज के अहम समाचार:-

News@02PM, Top News, Top News Today, Top News Today In Hindi, Top News Headlines

आज की बड़ी खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीबुधवार को यानी आज राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी का राजस्थान के तीर्थ नगरी पुष्कर एवं अजमेर का प्रस्तावित दौरा है। निर्जला एकादशी एवं गायत्री जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में अभिषेक करेंगे।

राजस्थान के पुष्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार की पोथी मिली है। यह लगभग 44 साल पुरानी बताई गई है, जिसमें चाय बेचने (मोदी के) का जिक्र भी है। जानकारी के मुताबिक, मोदी के बुजुर्ग साल 1979 में पुष्कर आए थे, जहां तब परिवार की पोथी बनवाई गई थी। आपके प्रिय हिंदी चैनल "टाइम्स नाउ नवभारत" को मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी परिवार से जुड़ी यह पोथी पुश्तैनी पुरोहित गणेश की ओर से मुहैया कराई गई है। इस दस्तावेज में पीएम मोदी के बुजुर्गों के नाम, परिवार के नाम आदि हैं। साथ ही मोदी का भी नाम भी है।

End of Feed