Top News @2PM 07 April 2023: सिसोदिया ने पीएम मोदी की शिक्षा पर उठाए सवाल, कोरोना मामलों पर सरकार अलर्ट, पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 7, 2023, 02:54 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 07 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Top Headlines @2PM: जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनकी शिक्षा पर सवाल उठाए हैं। सिसोदिया ने पीएम को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि भारत की प्रगति के लिए एक शिक्षित पीएम होना जरूरी है। मनीष सिसोदिया ने पत्र में लिखा है- आज 21वीं सदी है और दुनिया भर में विज्ञान और टेक्नोलॉजी की तरक्की हो रही है। दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बात कर रही है। ऐसे में पीएम मोदी का यह कहना कि गंदे नाली में पाइप डालकर गैस से चाय बनाई जा सकती है, यह सुनकर मेरा दिल बैठ जाता है। पढ़ें पूरी खबर

News@2pm Headlines

पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

कांग्रेस को आंध्र में बड़ा झटका

End of Feed