VIDEO: देश के मशहूर वकील हरीश साल्वे ने अब की तीसरी शादी, Social Media पर वीडियो वायरल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 4, 2023, 10:51 AM IST

हरीश साल्वे की पहली शादी मीनाक्षी से हुई थी और बाद में 2020 में उन्होंने कैरोलिन ब्रॉसार्ड से शादी की थी। अब वह तीसरी शादी करके चर्चा में हैं।

Harish Salve Marriage: देश के शीर्ष वकील और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने एक बार फिर शादी की है। 68 वर्षीय साल्वे ने हाल ही में लंदन में एक भव्य विवाह समारोह में ट्रिना नाम की महिला के साथ शादी की घोषणा की। शादी समारोह में नीता अंबानी, ललित मोदी, उज्ज्वला राउत सहित कई लोग शामिल हुए।

Harish Salve

हरीश साल्वे ने की तीसरी शादी

उनकी पहली शादी मीनाक्षी से हुई थी और बाद में 2020 में उन्होंने कैरोलिन ब्रॉसार्ड से शादी की थी। साल्वे और मीनाक्षी ने तीन दशक पुरानी शादी के बाद जून 2020 में तलाक ले लिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनकी दो बेटियां साक्षी और सानिया हैं। तीसरी शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

End of Feed