पति ने सब्जी में तीन टमाटर डाल दिए, घर छोड़कर चली गई पत्नी, मामले की हो रही चर्चा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2023, 11:19 PM IST

शहड़ोल जिले के धनपुरी थानां क्षेत्र के ग्राम बेमहौरि के रहने वाले संजीव कुमार वर्मा के पारिवारिक जीवन मे टमाटर के चलते सीधा असर देखने को मिला है।

टमाटर के बढ़ते दामों ने लोगों की रसोई का बजट तो बिगड़ ही दिया है लेकिन यह महंगे टमाटर अब लोगों के पारिवारिक जीवन पर भी असर डाल रहा है ताजा मामला है शहडोल का जहां सब्जी में टमाटर डालने पर पत्नी नाराज होकर मायके चली गई, लगातार बढ़ती टमाटर की कीमतें न सिर्फ आम लोगों को प्राभवित किया है, बल्कि लोगो के पारिवारिक जीवन पर भी इसका सीधा असर हुआ है दरअसल सब्जी में संजीव ने महंगे टमाटर डाल दिया, जो कि उनकी पत्नी को इतना नागवारा गुजरा की वो नाराज होकर अपने पति का घर छोड़कर कही चली गई।

Tomato

टमाटर के बढ़ते दामों ने लोगों की रसोई का बजट बिगड़ दिया है

जिससे अब उनके पति इस बात की शपथ ले रहे की वे कभी भी टमाटर का उपयोग नही करेंगे, यह मामला थाने तक जा पहुचा संजीव ने टमाटर के चलते नाराज होकर घर छोड़कर चली गई पत्नी की तलाश में पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

End of Feed