आज का इतिहास, 13 अक्टूबर : फिल्म जगत के बहुआयामी कलाकार किशोर कुमार का हुआ था निधन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 01:50 AM IST

Today History (aaj ka itihas) 13 October in Hindi: किशोर कुमार की पहचान सबसे चमकदार सितारों में से एक के तौर पर होती है। आज ही के दिन उनका निधन हुआ था। साथ ही जानिए देश दुनिया में और क्या-क्या हुआ।

नई दिल्ली: रुपहले पर्दे पर चमकने वाले सितारों की बात करें, तो इनमें किशोर कुमार की पहचान सबसे चमकदार सितारों में से एक के तौर पर होती है। शानदार अभिनेता, सुरीले गायक, उम्दा निर्माता-निर्देशक, कुशल पटकथा लेखक और बेहतरीन संगीतकार के तौर पर किशोर को एक संपूर्ण कलाकार कहा जा सकता है।

Kishore Kumar-bccl

आज ही के दिन किशोर कुमार का हुआ था निधन

चाहे दर्द भरे गीत हों या रूमानियत से भरे प्रेमगीत, हुल्लड़ वाले जोशीले नगमे हों या संजीदा गाने, उनकी आवाज ने हर तरह के गीतों को यादगार बना दिया। उन्होंने हिंदी के अलावा और भी बहुत सी भाषाओं में गीत गाए। उनके अभिनय और निर्देशन को भी काफी सराहना मिली। हास्य अभिनय में किशोर कुमार अनूठे और बेजोड़ थे। इस महान कलाकार ने 13 अक्टूबर 1987 को इस दुनिया को अलविदा कहा था।

End of Feed