Tomato Price: एक्शन में आई केंद्र सरकार, इस कदम से Delhi-NCR में घटी कीमतों पर मिलेंगे टमाटर

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 12, 2023, 02:50 PM IST

आम लोगों को राहत देने के लिए प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों पर घटी दरों के साथ टमाटर वितरित किए जाएंगे। पिछले एक महीने में टमाटर की खुदरा कीमतों तेजी से बढ़ी हैं।

Tomato Price: टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। केंद्र ने बुधवार को सहकारी समितियों नेफेड और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का निर्देश दिया। आम लोगों को राहत देने के लिए प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों पर घटी दरों के साथ टमाटर वितरित किए जाएंगे। पिछले एक महीने में टमाटर की खुदरा कीमतों तेजी से बढ़ी हैं।

दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्तों को मिलेगी राहत

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 14 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं को घटी दरों पर खुदरा दुकानों के जरिए टमाटर बेचे जाएंगे। भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) टमाटर खरीदेंगे।

End of Feed