देश में ईंधन संकट न गहराए, प्लान B पर भी काम कर रही सरकार, इन देशों से मंगा रही अतिरिक्त LNG-PNG

व्यावसायिक LPG की सप्लाई में रुकावट के कारण कई बड़े शहरों में होटल उद्योग पर असर पड़ने लगा है और कुछ जगहों पर बंद होने की नौबत आ गई है। सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए एक समिति भी बनाई है। ईंधन संकट पर भारत सरकार की करीबी नजर बनी हुई है।

LNG-PNG Crisis: ईरान युद्ध की वजह से ईंधन पर गहराए संकट को दूर करने के लिए भारत सरकार लगातार कदम उठा रहा ही। रिपोर्टों के मुताबिक देश भर में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 लागू करने के बाद वह कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अल्जीरिया जैसे देशों से अतिरिक्त LNG-PNG मंगा रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार अभी मौजूद है। हालांकि, देश के कई हिस्सों में घरेलू एवं व्यावसायिक उपयोग वाले सिलेंडरों की किल्लत सामने आई है। लोगों की शिकायत है कि उन्हें गैस के सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है। सरकार ने कहा है कि घरेलू सिलेंडर बुक करने के बाद ढाई दिन के बाद उसकी आपूर्ति हो सकती है।

lpg crisis

भारत में एलपीजी संकट।

ईंधन संकट पर भारत सरकार की करीबी नजर

ईंधन संकट पर भारत सरकार की करीबी नजर बनी हुई है। अधिनियम लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक कर स्थिति और ऊर्जा आपूर्ति पर उसके असर की समीक्षा की। इससे पहले कैबिनेट बैठक में भी मोदी ने सभी मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों में हालात का आकलन करने और सभी हितधारकों से बातचीत कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष का असर आम लोगों पर न पड़े।

End of Feed