TMC के नाम-निशान विवाद को लेकर ममता बनर्जी ने खटखटाया 'सुप्रीम' दरवाजा, EC के फैसले को दी चुनौती

TMC Symbol Row: तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

TMC Symbol Row: तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें आयोग ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों के उपचुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाई है और उसे फिलहाल के लिए फ्रीज कर दिया है।

Mamata Banerjee Supreme Court

ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट को खटखटाया दरवाजा (फाइल फोटो)

EC के फैसले को चुनौती

ममता बनर्जी की अगुवाई वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनाव आयोग के नाम-निशान को फ्रीज करने वाले फैसले को चुनौती दी। याचिका को 21 सितंबर, सोमवार को तत्काल सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मेंशन किए जाने की संभावना है।

End of Feed