पेट्रोल-डीजल महंगा क्या हुआ, TMC सांसद ने गाने में ही BJP को घेर लिया...बोली- तोहफा, तोहफा, लाया-लाया

Petrol Diesel Price Hike: सायोनी घोष ने शुक्रवार को X पर एक पोस्ट किया। उसमें उन्होंने भाजपा पर तगड़ा निशाना साधा। देश में आज 3 रुपये से ज्यादा तेल पर दाम बढ़े हैं।

TMC MP Saayoni Ghosh: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सायोनी घोष ने शुक्रवार को X पर एक पोस्ट किया। उसमें उन्होंने भाजपा पर तगड़ा निशाना साधा। देश में आज 3 रुपये से ज्यादा तेल पर दाम बढ़े हैं, तो ऐसे में विपक्ष के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पार्टी पर हमला बोला है। इस बीच घोष ने जिस हिसाब से पोस्ट किया, वह तरीका वायरल हो गया है। घोष ने गाना गाकर अपनी बात कही है। कहीं ना कहीं उन्होंने जनता को भी दिखाया कि भाजपा बंगाल जीतकर आपके लिए ये क्या तोहफा लाई है।

पेट्रोल-डीजल महंगा क्या हुआ, TMC सांसद ने गाने में ही BJP को घेर लिया...बोली- तोहफा, तोहफा, लाया-लाया

पेट्रोल-डीजल महंगा क्या हुआ, TMC सांसद ने गाने में ही BJP को घेर लिया...बोली- तोहफा, तोहफा, लाया-लाया

सायोनी घोष का पोस्ट, 'तोहफा तोहफा तोहफा तोहफा लाया लाया लाया… पेट्रोल/डीजल की कीमत में बढ़ोतरी! कोलकाता में आज से ताजा रेट; पेट्रोल 108.74/- प्रति लीटर डीजल 95.13/- प्रति लीटर। जीत गए बंगाल,अब कर देंगे कंगाल!'

End of Feed