आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं मैडम? फ्लाइंग किस विवाद पर महुआ ने साधा स्मृति ईरानी पर निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2023, 02:42 PM IST

Flying Kiss Controversy: महुआ मोइत्रा ने कहा, महिला पहलवानों से छेड़छाड़ मामले में आरोपी भाजपा सांसद को स्मृति ईरानी ने एक शब्द भी नहीं कहा और अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।

Flying Kiss Controversy: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। संसद में फ्लाइंग किस विवाद पर तंज कसते हुए उन्होंने गुरुवार को कहा कि महिला पहलवानों से छेड़छाड़ मामले में आरोपी भाजपा सांसद को उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।

Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा

बता दें, मोइत्रा का यह बयान लोकसभा में राहुल गांधी से जुड़े फ्लाइंग किस विवाद पर स्मृति ईरानी के बयान के एक दिन बाद आया है। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को स्त्रियों से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा था कि सदन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी।

End of Feed