
PM Modi Speech : लोकसभा में ध्वनिमत से गिरा I.N.D.I.A गठबंधन का अविश्वास प्रस्ताव, मोदी सरकार की जीत
PM Modi Speech, Bhashan in Parliament : पीएम मोदी के भाषण के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर ध्वनिमत से अस्वीकार कर दिया गया। विपक्ष की अनुपस्थिति में ये प्रस्ताव ध्वनि मत से अस्वीकृत हो गया इससे पहले लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कई मुद्दों पर बात रखी, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा बीते आठ अगस्त से शुरू हुई। विपक्ष की ओर से यह प्रस्ताव मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के लिए लाया गया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की। गोगोई ने मणिपुर हिंसा पर चुप्पी के लिए पीएम मोदी पर सवाल खड़े किए। गोगोई को जवाब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिया। चर्चा के अगले दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के लिए पीएम मोदी पर सीधा एवं तीखा हमला बोला। राहुल ने सरकार पर मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या करने का आरोप लगाया। उनके आरोपों का जवाब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया।