'नेहरू के जिक्र पर आप चुप, मैं नोटबंदी पर बोलूं तो चुभ रहा', लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अभिषेक बनर्जी

Parliament Monsoon Session 2024: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बजट को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश भी की। इसी दौरान, सांसद अभिषेक बनर्जी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

Parliament Monsoon Session 2024: संसद के निचले सदन लोकसभा में बुधवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर कई सारे आरोप लगाए। साथ ही सरकार के कामकाज करने के तरीके को लेकर सवाल किया। इसी बीच, उन्होंने नोटबंदी का जिक्र किया, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष और उनके बीच तीखी बहस हुई।

om birla vs abhishek banerjee

स्पीकर ओम बिरला और अभिषेक बनर्जी।

नोटबंदी के जिक्र पर भड़के स्पीकर

दरअसल, सांसद अभिषेक बनर्जी ने सरकार को घेरने के लिए 2016 में लागू की गई नोटबंदी का जिक्र किया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भड़क उठे और उन्होंने अभिषेक बनर्जी से कहा कि आप वर्तमान बजट पर अपनी बात रखें, जो बीत गया है उस पर बात न करें। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर कोई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर बात करें तो आप उसे कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन मैं अगर 2016 की नोटबंदी पर बात कर रहा हूं तो आप वर्तमान बजट पर बात रखने के लिए कह रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कोई इमरजेंसी को लेकर बात करें तो आप चुप रहेंगे।

End of Feed