TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना गिरफ्तार, फलता पुलिस स्टेशन पर हमला मामले में कार्रवाई

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि खान की पत्नी सोमवार से ही समर्थकों को जुटाने में सक्रिय थीं और इस संबंध में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांचकर्ताओं ने बताया कि जांच के दौरान खान की पत्नी के खिलाफ कई अन्य शिकायतें भी सामने आई हैं।

Jahangir Khan wife : पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना को गिरफ्तार किया। सरीना की यह गिरफ्तारी फलता पुलिस स्टेशन पर हुए हमला मामले में हुई है। सरीना पर आरोप है कि उसने पुलिस स्टेशन पर हमला कर अपने पति खान को हिरासत से छुड़ाने की साजिश रची। इससे पहले खान को छुड़ाने के लिए फलता थाने पर धावा बोलने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने खान की पत्नी को नामजद किया था।

Jahangir Khan

टीएमसी नेता जहांगीर खान पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

इलाके में अशांति फैलाना चाहते थे प्रदर्शनकारी-पुलिस

बीते मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान थाने पर हमले की आशंका को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस का कहना है कि उसने समय रहते कार्रवाई करके किसी भी संभावित हमले को विफल कर दिया। जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य जबरन आरोपी को छुड़ाना और इलाके में अशांति फैलाना था। जांचकर्ताओं ने बताया कि भीड़ फलता के शातोल कोलसा क्षेत्र में खान के घर के पास एकत्रित होकर थाने की ओर बढ़ी, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।

End of Feed