क्या अकेले मैदान में उतरेगी TMC? ममता ने फिर बदले समीकरण, कांग्रेस को पीना होगा जहर का घूंट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2024, 04:12 PM IST

West Bengal Lok Sabha Seat Sharing: ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को दो सीटों का ऑफर दिया। इस पर कांग्रेस भड़क गई। अब ममता बनर्जी ने एक बार फिर संकेत दिए हैं कि टीएमसी अकेले उतरने के लिए भी तैयार है।

West Bengal Lok Sabha Seat Sharing: इंडिया गठबंधन के अंदर लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। कई राज्य ऐसे हैं, जहां कोई भी पार्टी समझौता करने को तैयार नहीं है। स्थानीय स्तर से लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक बेचैनी का माहौल है। इस बीच ममता बनर्जी की बदलती चालों के बीच पश्चिम बंगाल INDIA गठबंधन में कांग्रेस के लिए सबसे मुश्किल सवाल होने जा रहा है।

Mamata Banerjee

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी

दरअसल, पहले ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को दो सीटों का ऑफर दिया। इस पर कांग्रेस भड़क गई। अब ममता बनर्जी ने एक बार फिर संकेत दिए हैं कि कांग्रेस के साथ उनकी बातचीत विफल रहती है तो टीएमसी लोकसभा चुनावों में अकेले उतरने के लिए भी तैयार है। तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के लिए उसका दिल खुला है लेकिन अगर बातचीत विफल रहती है तो वह अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है।

End of Feed