एक्शन में टीना डाबी, पाकिस्तानी हिंदूओं की मदद के लिए तैयार किया प्लान, बनाई कमिटी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 19, 2023, 03:04 PM IST

राजस्थान के जैसलमेर जिले में सरकारी जमीन पर बसे सैकड़ों पाकिस्तानी प्रवासियों के घरों बुलडोजर चलाकर हटा गया था। इसको लेकर जब वहां की कलेक्टर टीना डाबी (Tina Dabi) को विरोध हुआ तब उन्होंने कहा कि जल्द ही पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया।

राजस्थान के जैसलमेर जिले में सरकारी जमीन पर बसे पाकिस्तान से आए सैकड़ों हिंदू विस्थापितों के घरों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया था। इसके बाद जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी को इस कृत्य के लिए काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीना डाबी (Tina Dabi) ने सैकड़ों पाकिस्तानी प्रवासियों का जल्द ही पुनर्वास करने का एक्शन प्लान बनाया। उन्होंने एक टीम का गठन किया जो उनकी मदद करेगी। साथ ही उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था कराई।

Tina Dabi in Action, Pakistani Hindu, Jaisalmer News, Rehabilitation Pakistani Migrants

जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी

पाकिस्तान से आए हिंदू प्रवासियों का जल्द होगा पुनर्वास

जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान से आए हिंदू प्रवासियों (Pakistani Hindu) के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जल्द ही उन्हें जमीन दी जाएगी। डाबी ने कहा कि हमने एक कमिटी बनाई है, जो जल्द ही एक उपयुक्त स्थान की पहचान करेगी जहां पर पाकिस्तानी प्रवासियों का पुनर्वास किया जाएगा। शुरुआत में हम उन लोगों को जमीन देंगे, जिन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है। फिलहाल इन परिवारों को रैन-बसेरे में रखा गया है।

End of Feed