Times Now Summit 2022: रेप केस में फंसे गुरमीत राम रहीम सिंह के सत्संग में बीजेपी नेताओं के जाने पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामले) मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि यहां सत्संग शब्द का इस्तेमाल कर उनके अंदर के हिंदू को कुरेदने की कोशिश है। टीवी सोप और एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में आने वाली स्मृति ने इसके अलावा यह भी बताया कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। अगर पारसी धर्म में धर्मांतरण होता भी तब भी वह गर्म से हिंदू होतीं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
यह पूरा वाकया शुक्रवार (25 नवंबर, 2022) को टाइम्स समिट का है, जिसमें केंद्रीय मंत्री भी पहुंची थीं टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एटिडर नविका कुमार वन-टू-वन उनका इंटरव्यू ले रही थीं। ईरानी ने इस दौरान कांग्रेस की कांग्रेस, उसकी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी, श्रद्धा मर्डर केस और 'लव जिहाद' समेत कई ज्वलंत और अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय जाहिर की।
#SawalPublicKa: 'गुजरात के लोगों से मेरी यही अपील है कि वो फिर से बीजेपी और पीएम मोदी पर अपना भरोसा जताएं'- केंद्री… t.co/u0lX2att5F
— ANI (@ANI) Nov 25, 2022
इस बीच, कुमार ने राम रहीम पर सवाल भी दागा। पूछा कि उसे परोल पर छोड़ा जाता है। ईरानी ने दो टूक सवाल दागा कि कोर्ट कौन चला रहा है? आपको लगता है कि सरकार इस तरह खुद को कभी कठघरे में खड़ा करेगी या फिर कोई राजनेता इस तरह का कोई कदम उठाएगा? इसी पर क्रॉस क्वेचन करते हुए नविका ने आगे पूछा- पर रहीम के प्रवचन और सत्संग में आपके मंत्री और पार्टी के नेता जाते हैं?
#SawalPublicKa: 'कांग्रेस की हालत ये है कि अब वो फिल्म का डायलॉग चुराते हैं..'- देखिए, किस सवाल पर ऐसा बोलीं कें… t.co/bMtoaKFFsy
— ANI (@ANI) Nov 25, 2022
स्मृति बोलीं- मैं वहां गई थी क्या? इसका मतलब कोई पुरुष नेता करेगा, तो आप उससे नहीं कहेंगी...कोई महिला आएगी तो उससे सवाल पूछेंगी। यह सीधी बात है। आप जब सत्संग शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं, तब आप मेरे अंदर का हिंदू को कुरेद दें...दूसरे धर्म में आपको रेप या हत्या के आरोपी दिखे हैं?
राम रहीम के मुद्दे पर क्या कुछ सवाल-जवाब हुए? देखें:
#SawalPublicKa: आपकी पार्टी के कुछ नेता रेप के दोषी #RamRahim के सत्संग में जाते हैं.. देखिए, इस सवाल पर क्या बोलीं… t.co/m2yr9n4AJG
— ANI (@ANI) Nov 25, 2022
