टाइम्स नाउ नवभारत का एक और कीर्तिमान, YouTube पर वीडियो व्यूज के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2023, 12:15 PM IST

टाइम्स नाउ नवभारत विश्वसनीय, सटीक और असरदार न्यूज रिपोर्टिंग के आधार पर अपनी विशिष्ट और साहसिक पहचान बनाकर दर्शकों के सामने अनूठा और प्रयोगात्मक कंटेंट प्रस्तुत करता रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब पर वीडियो व्यूज के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज
  • अप्रैल में टाइम्स नाउ नवभारत के वीडियोज पर आए 355 मिलियन से अधिक व्यूज
  • 422% की अभूतपूर्व वृद्धि के साथ बना यूट्यूब पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला हिंदी समाचार चैनल

मुंबई: टाइम्स नाउ नवभारत वीडियोज व्यूज के मामले में लगातार झंडे गाड़ रहा है। वर्तमान समय में चैनल यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर उभर कर सामने आया है। प्रमुख हिंदी समाचर चैनलों को पछाड़ते हुए टाइम्स नाउ नवभारत को यूट्यूब पर अप्रैल महीने में 422 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि के साथ 355 मिलियन व्यूज मिले हैं। इससे सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी समाचार चैनल के रूप में टाइम्स नाउ नवभारत की स्थिति मजबूत हुई है।

times now navbharat, youtube

अप्रैल में टाइम्स नाउ नवभारत के वीडियोज पर आए 355 मिलियन से अधिक व्यूज

दर्शकों के साथ मजबूत रिश्ता

टाइम्स नाउ नवभारत विश्वसनीय, सटीक और असरदार न्यूज रिपोर्टिंग के आधार पर अपनी विशिष्ट और साहसिक पहचान बनाकर दर्शकों के सामने अनूठा और प्रयोगात्मक कंटेंट प्रस्तुत करता रहा है। सबसे तेज समाचार, एक्सक्लूसिव, न्यूज ब्रेकिंग और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्राइम-टाइम शो- 'न्यूज की पाठशाला' और 'सवाल पब्लिक का' के दम पर चैनल ने दर्शकों के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाया है। जिसके कारण सभी प्लेटफार्मों पर एक हाई-डेसिबल इंगेजमेंट देखने को मिला है।

End of Feed