Times Now Navbharat-ETG Opinion Poll: देश का विश्वास फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ ही है। ऐसा हम नहीं बल्कि "टाइम्स नाऊ नवभारत" और "ईटीजी" का ताजा ओपीनियन पोल कह रहा है। बुधवार (13 दिसंबर, 2023) को हिंदी टीवी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत पर ऑन एयर किए गए इस सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए नतीजों में सबसे आगे रहेगा।
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल)
पोल की मानें तो लोकसभा की कुल 543 सीटों में 323 पर एनडीए, 163 पर इंडिया गठबंधन और 57 सीटों पर अन्य कैंडिडेट्स जीत हासिल कर सकते हैं। टाइम्स नाऊ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के डिबेट शो 'सवाल पब्लिक का' के स्पेशल एडिशन शो में सर्वे के हवाले से यह भी बताया गया कि किस सूबे में सीटों के मामले में कौन कितना दमदार है।
किस सूबे में कितनी सीटें?
- राजस्थानः 25
- छत्तीसगढ़ः 11
- तेलंगानाः 17
- हिमाचल प्रदेशः चार
- हरियाणाः 10
- पंजाबः 13
- दिल्लीः सात
- मध्य प्रदेशः 29
- झारखंडः 14
- गुजरातः 26
- आंध्र प्रदेशः 25
- कर्नाटकः 28
- केरलः 20
- तमिलनाडुः 39
- गोवाः दो
- महाराष्ट्रः 48
- ओडिशाः 21
- जम्मू और कश्मीर व लद्दाखः छह
- यूटी (दिल्ली को छोड़कर): छह
- नॉर्थ ईस्टः 11
- असमः 14
- उत्तराखंडः पांच
- उत्तर प्रदेशः 80
छत्तीसगढ़ की बात करें तो पोल संकेत देता है कि वहां 10 से 22 बीजेपी और शून्य से एक सीट इंडिया गठजोड़ हासिल कर सकता है। वहीं, बीजेपी का वोट प्रतिशत 51 प्रतिशत, इंडिया गठबंधन का 44 फीसदी और अन्य का पांच प्रतिशत रह सकता है।
आगे दक्षिण भारतीय सूबे तेलंगाना को लेकर संभावना जताई गई कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तीन से पांच, एनडीए तीन से पांच, इंडिया आठ से 10 और अन्य शून्य से एक सीट हासिल हो सकती है। वहीं, बीआरएस का वोट शेयर 32 प्रतिशत, 24 फीसदी एनडीए का और 37 फीसदी इंडिया गठबंधन का हो सकता है।
