कौन आतंकी-कौन फ्रीडम फाइटर फैसला समय-सत्ता के हाथ, रिहा होने के बाद बोले रविचंद्रन

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 13, 2022, 07:03 AM IST

राजीव गांधी हत्याकांड में सजा काट रहे नलिनी समेत 6 दोषियों की रिहाई हो चुकी है। जेल से रिहा होने के बाद नलिनी ने केंद्र और तमिलनाडु सरकार को धन्यवाद किया तो रविचंद्रन ने कहा कि हमारे ऊपर आतंकी होने की तोहमत का आकलन समय करेगा।

राजीव गांधी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने नलिनी समेत 6 दोषियों को जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। उस क्रम में रॉबर्ट पॉयस और जयकुमार को पुझ्झल सेंट्रल जेल से आजादी मिल गई है, इसके साथ ही मुरुगन और संथन को भी वेल्लुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया जाएगा। इन सबके बीच नलिनी श्रीहरन से जब पूछा गया कि क्या वो रिहाई के बाद गांधी परिवार से मिलेंगी तो जवाब ना में था। इसके साथ ही एक और दोषी रहे रविचंद्रन ने कहा कि उत्तर भारत के लोगों को हमें आतंकी या हत्यारे की जगह पीड़ित के तौर पर देखना चाहिए। समय और शक्ति फैसला करता है कि कौन आतंकी और कौन स्वतंत्रता सेनानी है। लेकिन समय हमारा आकलन इस हिसाब से करेगा कि हम निर्दोष थे भले ही आतंकी होने की तोहमत लगी हो। बता दें कि रविचंद्रन की रिहाई मदुरै जेल से हो चुकी हैय़ई है।

ravichandran

राजीव गांधी हत्याकांड में रविचंद्रन को मिली थी सजा

नलिनी श्रीहरन ने क्या कहा

End of Feed