पीएम मोदी ने कहा, चीन के साथ शांतिपूर्ण संबंध पूरी दुनिया के लिए अहम, लेकिन जल्द सुलझाना होगा सीमा विवाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 08:12 AM IST

India-China Border Dispute: जून 2020 में गलवान घाटी में झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख में कुछ जगहों पर भारत और चीन के बीच लगभग चार साल से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष कई दौर की राजनयिक और उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता में लगे हुए हैं।

PM Modi on China: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और चीन के बीच स्थिर संबंध न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। न्यूजवीक के साथ एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को जल्द सुलझाने की जरूरत पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा, भारत के लिए चीन के साथ संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं। मेरा मानना है कि हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चल रही स्थिति को तुरंत सुलझाने की आवश्यकता है ताकि हमारी द्विपक्षीय बातचीत में असामान्यता को पीछे छोड़ा जा सके।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शांतिपूर्ण संबंध पूरी दुनिया के लिए अहम

पीएम मोदी ने कहा, भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल हमारे दोनों देशों बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे उम्मीद और विश्वास है कि राजनयिक और सैन्य स्तरों पर सकारात्मक और रचनात्मक द्विपक्षीय जुड़ाव के माध्यम से हम अपनी सीमाओं पर शांति और स्थिरता बहाल करने और बनाए रखने में सक्षम होंगे।

End of Feed