Amritpal Singh Mercedes: अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज को टाइम्स नाउ नवभारत ने ढूंढ निकाला है। अमृतपाल की तीनों SUV एक साथ मिली है। वीडियो में दिख रही इसी मर्सिडीज से अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हुआ था।
अमृतपाल सिंह की गाड़ी
अब ये तीनों गाड़ियां पुलिस के कब्जे में हैं। एक गाड़ी को पुलिस ने पीछा करते हुए टक्कर भी मारी थी, वो एंडेवर गाड़ी भी यही मौजूद है। पंजाब पुलिस अब यह पता लगा रही है इतनी लग्जरी गाडियां कहां से आई हैं? किसने इसके लिए पैसा उपलब्ध करवाया है?
पुलिस ने अमृतपाल सिंह के चाचा और एक सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक घर में यह तीनों गाड़ियां खड़ी मिली हैं। इसी तीनों गाड़ियों से अमृतपाल सिंह भाग रहा था, जो सीसीटीवी में भी कैद हुईं थीं।
हालांकि अभी तक अमृतपाल सिंह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापे मार रही है। हालांकि उसके कई सहयोगी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
