रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, भाग ले रहे हैं देश-विदेश के 1500 कलाकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 09:18 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह 1 नवंबर को शुरू हुआ और 03 नवंबर तक चलेगा। इसमें देश विदेश के 1500 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें 1400 भारत के और 100 अन्य देशों के हैं। महोत्सव में दो श्रेणियों में कई प्रतियोगिताएं होंगी और विजेताओं को 20 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने और मतपराई (Matparai) के लुप्तप्राय शिल्प को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से मंगलवार को तीन दिवसीय नृत्य उत्सव की शुरुआत की गई। मतपराई की संस्कृति 'लगभग विलुप्त' हो गई थी। छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2022 को अपना 23 वां राज्य स्थापना दिवस मनाता है। रायपुर तीसरे राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव की मेजबानी कर रहा है। राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव 1 नवंबर 2022 से 3 नवंबर 2022 तक मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

National Tribal Dance Festival

रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव

रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव

रायपुर तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव की मेजबानी कर रहा है जिसमें देश के 28 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकार भाग ले रहे हैं। इसके अलावा, त्योहार में 10 अन्य देशों- मोजाम्बिक, टोगो, मिस्र, मंगोलिया, इंडोनेशिया, रूस, न्यूजीलैंड, सर्बिया, रवांडा और मालदीव भी शामिल होते हैं। जो यहां आदिवासी नृत्य करते हैं। इस वर्ष इस आयोजन में करीब 1500 देशी-विदेशी कलाकार भाग ले रहे हैं। जिसमें 1400 भारत के और 100 अन्य देशों के हैं। महोत्सव में दो श्रेणियों में कई प्रतियोगिताएं होंगी और विजेताओं को 20 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस पुरस्कार में पहले, दूसरे और तीसरे विजेताओं को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख के नकद पुरस्कार शामिल हैं।

End of Feed