सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किए गए 7 सैन्य अधिकारी, तीन अग्निवीरों को वीरता पदक; देखिए पूरी लिस्ट

तीन अग्निवीरों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया। इनमें से दो को सेना वीरता पदक और एक को डिस्पैच में उल्लेखित पदक मिला है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों की बहादुरी और समर्पण को सम्मानित करते हुए 127 वीरता पुरस्कार, 40 उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार और 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को मंजूरी दी। इस स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर और अन्य अभियानों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए तीन अग्निवीरों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया। इनमें से दो को सेना वीरता पदक और एक को डिस्पैच में उल्लेखित पदक मिला है। पाकिस्तान में आतंकी बुनियादी ढांचे और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले में शामिल भारतीय वायुसेना के पायलटों के साथ-साथ एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को संचालित करने वाले उन पायलटों को भी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया, जिन्होंने सात से 10 मई के बीच दोनों देशों के बीच संघर्ष के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

aganiveer

तीन अग्निवीरों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

End of Feed