Eknath Shinde Threat: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे को फोन पर जान से मारने की धमकी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 11:06 PM IST

Threat to kill Maharashtra CM: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है, ऐसा मीडिया सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को आत्मघाती विस्फोट से उड़ाने की साजिश की जा रही है
  2. पहले करीब एक माह पूर्व शिंदे को जान से मारने की धमकी से भरा पत्र एक लेटर आया था
  3. अब कहा जा रहा है कि जान से मारने की धमकी देने वाला फोन भी आया है

Threat to kill Maharashtra CM Eknath Shinde:महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिलने की बात सामने आ रही है, बताते हैं कि ये धमकी उन्हें फोन कर दी गई है, इस खबर से राज्य का खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है।

कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को आत्मघाती विस्फोट से उड़ाने की साजिश की जा रही है, बताते हैं कि गुप्तचर विभाग ने बताया था इससे पहले करीब एक माह पूर्व शिंदे को जान से मारने की धमकी से भरा पत्र एक लेटर आया था, अब इस संदर्भ में जान से मारने की धमकी देने वाला फोन भी आया है, हालांकि ये सब कुछ सूत्रों के हवाले से ही कहा जा रहा है, लेकिन मामला राज्य के सीएम से जुड़ा होने के कारण इस मामले में पूरी संवेदनशीलता बरतने की बात कही जा रही है।

End of Feed