दिल्ली में श्रमिकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर हजारों करोड़ का हुआ घोटाला, केजरीवाल पर बीजेपी का बड़ा आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:08 PM IST

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार के श्रम मंत्रालय में घोटाले (scam in Delhi Labor Ministry) का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल ने श्रमिकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया है। 2018 से 2021 के बीच 9 लाख से अधिक कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से अब तक करीब 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला सामने आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फर्जीवाड़े के जरिये श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया।
  • दिल्ली सरकार ने फर्जी निर्माण श्रमिकों के लिए 3,000 करोड़ रुपए जारी किए थे।
  • पात्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने श्रमिकों की कल्याण राशि में हेराफेरी की।

बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर फर्जी निर्माण श्रमिकों का रिजिस्ट्रेशन कराकर घोटाला (Scam) करने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने दावा किया कि इस घोटाले वाले धन का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए किया गया। बीजेपी की दिल्ली यूनिट के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के साथ संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की नियत में ही खोट है। पात्रा ने निर्माण श्रमिकों से संबंधित इसे भारत का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का मामला बताया। साथ संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी आलू से सोना बना रहे थे और केजरीवाल जी पराली से सोना बना रहे हैं। केजरीवाल जी कहते हैं कि पराली से गत्ता बनता है, बिजली बनती है। इसके लिए पंजाब में रेडिमेड फैक्ट्री तैयार है। केजरीवाल के पास केवल पॉल्यूशन है, सॉल्यूशन नहीं है।

Sambit Patra

संबित पात्रा ने केजरीवाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पात्रा ने कहा कि निर्माण श्रमिकों के लिए काम करने वाले तीन गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने फर्जीवाड़े के जरिये उनके रजिस्ट्रेशन में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने फर्जी निर्माण श्रमिकों के लिए 3,000 करोड़ रुपए जारी किए।

End of Feed