छतरपुर- जो पटाखे चलाने से मना करते हैं, उन्हें प्रदूषण से नहीं बल्कि हिंदू त्योहारों से दिक्कत है- धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर के बागेश्वर धाम पर दीपावली का का त्यौहार भक्तिमय माहौल के साथ श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम में सेवा कर रहे सेवादारों और कार्य कर रहे कर्मचारियों को मिठाई, चांदी के सिक्के और दक्षिणा दी। बाबा बागेश्वर ने सबसे पहले गौशाला में गौ, अश्व और वाहन पूजन कर शुभारंभ किया।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटाखों को लेकर इन दिनों मुखर हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर से पटाखों को लेकर बयान दिया है। छतरपुर में दीपावली के कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दीपावली पर पटाखों पर प्रतिबंध लगने की वकालत करने वालों की जमकर क्लास ली। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो लोग पटाखों को लेकर प्रदूषण का हवाला दे रहे हैं वो न्यू इयर पर कुछ क्यों नहीं बोलते, यूक्रेन और रशिया का युद्ध क्यों नहीं रोकने की वकालत करते। लोग सिर्फ इसलिए पटाखों पर बयानबाज़ी करते हैं क्योंकि उन्हें हिंदू त्योहारों से दिक्कत है।

पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.

कर्मचारियों को मिठाई, चांदी के सिक्के और दक्षिणा दी

छतरपुर के बागेश्वर धाम पर दीपावली का का त्यौहार भक्तिमय माहौल के साथ श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम में सेवा कर रहे सेवादारों और कार्य कर रहे कर्मचारियों को मिठाई, चांदी के सिक्के और दक्षिणा दी। बाबा बागेश्वर ने सबसे पहले गौशाला में गौ, अश्व और वाहन पूजन कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने बागेश्वर बालाजी के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किए और खूब पटाखे फोड़े और दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

End of Feed