'मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं, शुरुआत तुमने की है अंत मैं करूंगा', तेज प्रताप यादव ने भरी हुंकार

बता दें कि तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ा पोस्ट वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि यह पोस्ट तेज प्रताप यादव ने किया है, जिसमें उन्हें एक युवती के साथ देखा गया था।

Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए चेतावनी देते हुए लिखा कि मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह सफेद कुर्ता और सिर पर हरी टोपी पहने हुए हैं और वह खड़े होकर अपने पिता लालू यादव की फोटो को देख रहे हैं।

Tej pratap yadav

तेज प्रताप यादव की हुंकार

शुरुआत तुमने की है अंत मैं करूंगा...

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, 'मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं, शुरुआत तुमने की है अंत मैं करूंगा, झूठ और फरेब के बनाए इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं...'

End of Feed