'NDA में कुछ भी ठीक नहीं...', सीट बंटवारे के बाद उपेंद्र कुशवाहा हुए नाराज; मान मनौव्वल में जुटे भाजपा नेता

Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर राजग ने उम्मीदवारों का ऐलान शुरू कर दिया है, पर उपेंद्र कुशवाहा सीट बंटवारे से नाराज हैं और महागठबंधन में भी सीटों को लेकर विवाद बना हुआ है जिसे सुलझाने की कोशिशें जारी है। वहीं, कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 35 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की।

Bihar Elections: बिहार का चुनावी पारा गर्म नजर आ रहा है। राजग में सीट बंटवारे के बाद भाजपा, जदयू और जीतन राम मांझी की 'हम' ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा नाराज लग रहे हैं और भाजपा उन्हें मनाने में जुटी है। सहयोगी दलों के साथ बातचीत और मान मनौव्वल के बाद राजग ने सीट बंटवारों का ऐलान किया था। इसके बावजूद उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा संतुष्ट नहीं कर पाई और वह अब कहने लगे हैं- नथिंग इज वेल इन एनडीए... साथ ही उन्होंने बुधवार की दोपहर 12:30 बजे पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है।

Upendra Kushwaha

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा (फोटो साभार: @UpendraKushRLM)

क्यों नाराज हुए उपेंद्र कुशवाहा

लंबी दौर की बातचीतों के राजग में आखिर ऐसा क्या हुआ, जो उपेंद्र कुशवाहा नाराज हो गए और देर रात तक भाजपा नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की? दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा को जो सीटें मिली थीं उनमें बदलाव किया गया और इस बात से वह खफा हो गए और अब उनका यह कहना कि इस समय राजग में सब कुछ ठीक नहीं है... उनकी भाजपा के साथ नाराजगी की खबरों को पुख्ता कर रहा है।

End of Feed