'वे द्रेशद्रोही हैं, हम नहीं...', PM मोदी पर जमकर बरसे खरगे; बोले- घुसपैठियों को रोकने में विफल रही भाजपा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कांग्रेस पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का विरोध कर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया गया था। खरगे ने कहा कि भाजपा-नियंत्रित केंद्र सरकार और असम सरकार दोनों सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही हैं और इसके लिए विपक्ष को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कांग्रेस पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का विरोध कर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया गया था। खरगे ने असम सरकार को 'देशद्रोही' करार देते हुए कहा कि जब केंद्र और असम, दोनों जगह भाजपा की सरकार है, तो अपनी नाकामियों के लिए विपक्ष को कैसे दोषी ठहरा सकते हैं।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा?

खरगे ने कहा कि भाजपा-नियंत्रित केंद्र सरकार और असम सरकार दोनों सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही हैं, इसलिए उनके लिए विपक्ष पर दोष डालना तर्कसंगत नहीं है। खरगे ने कहा, ''केंद्र और असम, दोनों में ही उनकी सरकार है, जिसे वे डबल इंजन सरकार कहते हैं। अगर वे सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहते हैं तो इसके लिए विपक्ष को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। क्या हम वहां शासन कर रहे हैं? इसलिए, जब वे विफल हो जाते हैं, तो वे सारा दोष विपक्ष पर डाल देते हैं, और मैं इस तरह के बयान की निंदा करता हूं। वे गद्दार हैं, हम नहीं।''

End of Feed