नए साल से पहले यहां CM का बड़ा ऐलान- 50 के होते ही पेंशन के हकदार हो जाएंगे ये लोग

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 05:27 PM IST

सीएम ने आगे दावा किया कि 2000 में सूबे की स्थापना के बाद 20 वर्षों में सिर्फ 16 लाख लोगों को पेंशन मिली लेकिन उनकी सरकार ने 36 लाख लोगों को पेंशन प्रदान की है, जिनमें से अधिकतर की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है।

नए साल से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को कहा कि सूबे के आदिवासी और दलित लोग 50 की उम्र के होते ही पेंशन लाभ के हकदार हो जाएंगे। यह घोषणा उन्होंने राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में कही।

pension

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार के चार बरस पूरे होने पर वह बोले, ''सरकार ने आदिवासी और दलितों को 50 की उम्र में पहुंचते ही पेंशन लाभ प्रदान करने का फैसला किया है। उनमें मृत्यु दर अधिक रहती है और उन्हें 60 वर्ष के बाद नौकरियां भी नहीं मिलतीं।''

End of Feed