नीतीश सरकार में कौन-कौन मंत्री? ​संभावितों के नाम आए सामने, प्रेम कुमार बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

बिहार में सरकार गठन से पहले जद(यू) नेता संजय झा और ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक हुई बैठक में मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में बिहार में सरकार गठन के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तैयारियों पर चर्चा हुई...

Bihar Govt Formation: बिहार चुनाव में एनडीए सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसी बीच बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच सरकार गठन पर चर्चा जारी है। इसके साथ ही नई सरकार में नए मंत्रियों के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। एनडीए के घटक दलों से कई संभावित मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं।

Nitish kumar

नीतीश सरकार में कौन-कौन मंत्री? (PTI)

संभावित मंत्रियों के नाम

BJP: सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, मंगल पांडे, हरि सहनी, नीरज बबलू, संजीव चौरसिया, जनक राम, राजू सिंह, मंत्री बन सकते हैं।. बीजेपी के वरिष्ठ नेता बिहार सरकार में मंत्री और नौवीं बार गयाजी से विधायक प्रेम कुमार बिहार विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं।

End of Feed