बिहार उपचुनाव के नतीजों से महागठबंधन में होगा टकराव, पीके ने की भविष्यवाणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 02:03 PM IST

बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। इन सीटों पर आने वाले नतीजों से पहले प्रशांत किशोर ने कहा कि जीत या हार जो भी हो महागठबंधन में तकरार होकर रहेगा।

चुनावी रणनीतिकार के तौर पर पहचान बना चुके प्रशांत किशोर(Prashant Kishore) जनसुराज के जरिए बिहार के लोगों का मन टटोल रहे हैं। इसके साथ ही बिहार की सियासत में छोटी बड़ी हलचल पर अपनी राय रख रहे हैं। मोकामा और गोपालगंज में दो सीटों पर उपचुनाव(Bihar Assembly Bypolls) हो रहा है और इन दोनों सीटों पर जेडीयू(JDU) की सहयोगी आरजेडी मैदान में है। हाल ही में इस तरह की खबरें आईं कि सीएम नीतीश कुमार इन दोनों जगहों पर जाने से बच रहे हैं। उसके पीछे की वजह यह बतायी जा रही है कि अगर दोनों सीटें आरजेडी के खाते में गई तो तेजस्वी के पास विधायकों का आंकड़ा 80 का होगा और आगे चलकर आरजेडी, जेडीयू से अलग होकर सरकार बना सकती है। इन सबके बीच प्रशांत किशोर का यह बयान भी मायने रखता है कि अगर नतीजे जो भी आए महागठबंधन में तकरार होना सुनिश्चित है।

prashant kishore

प्रशांत किशोर, चुनावी रणनीतिकार

आगे आगे देखिए होता है क्या

End of Feed