दुनिया में इस जगह एक दिन के लिए सिर्फ 40 मिनट की होती है रात, जानिए वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 02:59 PM IST

40 Minutes Night: इस शहर में रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और महज 40 मिनट के बाद ही उग आता है।

40 Minutes Night: सोचिए अगर रात सिर्फ 40 मिनट की हो तो हमारे साथ क्या होगा। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन एक देश के लिए यह हकीकत है। हम आपको दुनिया की उस जगह के बारे में बता रहे हैं जहां रात सिर्फ 40 मिनट की होती है। ये शहर है नॉर्वे का हेमरफेस्ट शहर। यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और महज 40 मिनट के बाद ही उग आता है। लेकिन ऐसा सिर्फ एक दिन ही होता है।

sunrise

40 मिनट की रात

इसकी वजह क्या है?

लेकिन आखिर ऐसा होता क्यों है, इसे समझते हैं। दरअसल, नॉर्वे आर्किटिक सर्कल के अंदर आता है। यहां 40 मिनट की रात साल के मई से जुलाई के बीच होती है। इसलिए नॉर्वे को इंट्री ऑफ मिडनाइट सन कहा जाता है। इस देश की सीमाए पूर्व में स्वीडन से लगती है और उत्तर मे कुछ क्षेत्र की सीमाए फिनलैंड और रूस को छूती हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता इसे दूसरे देशों से अलग बनाती है। खास बात है कि ये देश सबसे खुश देश कहा जाता है और यहां का जीवन स्तर भी बहुत उच्च है।

End of Feed