ओडिशा में पुरी स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया। तालचेर से पुरी जा रही MEMU पैसेंजर ट्रेन, पुरी स्टेशन से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर पटरी से उतर गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास हुई। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और किसी के घायल होने की भी खबर नहीं है।
पटरी से उतरी तालचेर-पुरी ट्रेन
रेलवे स्टाफ और RPF तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पटरी से उतरी ट्रेन को हटाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि ट्रेन की आवाजाही में थोड़ी रुकावट आई, लेकिन दूसरी ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
घटना पुरी रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर दूर पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास हुई
बताते हैं कि घटना पुरी रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर दूर पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास हुई, शुक्र इस बात का रहा कि ट्रेन की स्पीड काफी धीमी थी, इसलिए किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है साथ ही अब तक किसी के घायल होने की खबर भी सामने नहीं आई है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर ट्रेन एक्सीडेंट, मालगाड़ी के 6 डब्बे पटरी से उतरे; कई ट्रेनें कैंसिल
यात्रियों का कहना है कि एक बड़ा हादसा टल गया
यह घटना होने के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि एक बड़ा हादसा टल गया है। रेलवे विभाग जल्द से जल्द यातायात सुचारू करने में जुटा है। इस घटना से अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर इसका कोई असर नहीं पड़ा वहीं बताते हैं कि पटरी से उतरी ट्रेन को हटाने का काम शुरू हो गया हैं। और रेलवे कर्मचारी रूट क्लियर करने में जुटे हैं।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन स्टेशन या 'डायमंड हब'? सूरत में दिखेगा वास्तुकला का नया अंदाज; यात्रियों को मिलेगा वर्ल्ड-क्लास अनुभव
ट्रेन किस कारणों से ट्रैक से उतरी इसका सटीक कारण अभी साफ नहीं हो पाया है वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा।
