शहर

गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर ट्रेन एक्सीडेंट, मालगाड़ी के 6 डब्बे पटरी से उतरे; कई ट्रेनें कैंसिल

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेल रूट पर मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Train Accident: गाजियाबाद-नई दिल्ली रेल रूट पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जहां सामान से लदी एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। ट्रेन के छह डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद रेलवे ने राहत और ट्रैक बहाली का काम शुरू कर दिया है। लेकिन इस हादसे से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

हादसे में छह डिब्बे पटरी से उतरे

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे में मालगाड़ी के छह डिब्बे (वैगन) पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक (DRM), अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद राहत टीमों द्वारा ट्रैक की मरम्मत और बहाली (Restoration) का काम तेजी से जारी है।

रेल आवाजाही पर पड़ा भारी असर:

  • कुल 53 ट्रेनें प्रभावित: रेलवे के अनुसार, इस हादसे की वजह से इस रूट की कुल 53 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
  • 16 ट्रेनें कैंसिल: यात्रियों की सुरक्षा और मरम्मत कार्य को देखते हुए 16 पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।
  • 24 ट्रेनों के रूट डायवर्ट: यातायात को सुचारू रखने के लिए 24 ट्रेनों के रूट में बदलाव कर उन्हें दिल्ली-नई दिल्ली रूट से चलाया जा रहा है।
  • 5 ट्रेनें आंशिक रद्द: 5 पैसेंजर ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है।
  • 8 ट्रेनें नियंत्रित: 8 ट्रेनों के समय और संचालन को नियंत्रित (Regulate) किया गया है।

इसके अलावा, मुरादाबाद मंडल और उत्तर रेलवे (NCR) रूट पर आनंद विहार जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

ट्रैक बहाली का काम जारी

रेलवे की इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम मौके पर ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि परिचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें