तमिलनाडु एक और भाषा युद्ध के लिए तैयार, हिंदी विवाद पर बोले CM स्टालिन, बुलाई सर्वदलीय बैठक

स्टालिन ने कहा कि हम आठ सीटें खोने जा रहे हैं और परिणामस्वरूप, हमारे पास केवल 31 सांसद होंगे, न कि 39। हमारा प्रतिनिधित्व (संसद में) कम हो जाएगा, तमिलनाडु की आवाज दबाई जा रही है।

M K Stalin Over Hindi Row: केंद्र के साथ कथित रूप से हिंदी थोपने के मुद्दे पर जारी विवाद के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आक्रामक तेवर अपनाए हैं। स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि राज्य एक और भाषा युद्ध के लिए तैयार है। सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोकसभा परिसीमन मुद्दे पर चर्चा के लिए 5 मार्च को सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को आठ सीट खोने का खतरा है, क्योंकि राज्य ने परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे जनसंख्या नियंत्रण हुआ है।

MK Stalin

सीएम एमके स्टालिन

सर्वदलीय बैठक बुलाने का ऐलान

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के साथ पंजीकृत राजनीतिक दलों को सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया जाएगा और उन्होंने राजनीतिक मतभेदों को दूर करते हुए एकता की अपील की। यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक में तीन-भाषा नीति पर चर्चा होगी, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मद्देनजर राजग के नेतृत्व वाली केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच विवाद का विषय है, स्टालिन ने कहा कि एनईपी, केंद्रीय कोष और एनईईटी जैसे मुद्दों पर संसद में आवाज उठाने के लिए पर्याप्त संख्या में सांसदों की आवश्यकता है।

End of Feed