पंजाब की मान सरकार का नवंबर 2025 को 'शहीदी स्मरण माह' के रूप में मनाने का ऐतिहासिक फैसला, जुड़े 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

350वीं शहादत वर्षगांठ के मौके पर पूरे नवंबर पंजाब में सेवा, कीर्तन और भाईचारे के कार्यक्रम, करोड़ों संगत शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष पर इस बार पूरा नवंबर महीना पंजाब में श्रद्धा और सेवा को समर्पित है। नौवें गुरु ने धर्म, इंसानियत और कमजोरों की रक्षा के लिए अपना शीश दिया। इसलिए पंजाब सरकार ने नवंबर 2025 को 'शहीदी स्मरण माह' के रूप में मनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया। यह पहला मौका है जब पूरे राज्य में एक महीने तक लगातार सरकारी स्तर पर इतने बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं।

Sri Guru Tegh Bahadur Sahib

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष पर नवंबर माह पंजाब में श्रद्धा और सेवा को समर्पित

कार्यक्रम 1 नवंबर से शुरू हुए। हर जिले के गुरुद्वारों में रोज सुबह-शाम कीर्तन, अरदास और कथा हो रही है। अब तक 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु इन समागमों में शामिल हो चुके हैं। बड़े शहरों- अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, श्री आनंदपुर साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब में रोज़ 'शहीदी कीर्तन दरबार' हो रहे हैं, जिनमें पंजाब और बाहर से भी संगत पहुंच रही है। शहरों के मुख्य बाज़ारों और रूट्स पर नगर-कीर्तन निकाले जा रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए पूरे महीने अतिरिक्त पुलिस, होमगार्ड और मेडिकल टीम तैनात की है।

End of Feed