The Kerala Story पर 'लव जिहाद' का जिक्र छेड़ बोले बागेश्वर वाले बाबा- बहन-बेटियां जागें; साध्वी प्रज्ञा का दावा- भोपाल में भी ऐसे हालात

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 9, 2023, 10:20 AM IST

The Kerala Story Latest Update in Hindi: दरअसल, सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित "दि केरला स्टोरी" में दिखाया गया है कि कैसे केरल की महिलाओं का धर्म इस्लाम में परिवर्तित किया गया और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह में भर्ती किया गया। यह फिल्म पांच मई, 2023 को रिलीज हुई थी।

The Kerala Story Latest Update in Hindi: सियासी विवाद के घेरे में आई फिल्म दि केरला स्टोरी को मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुरजोर समर्थन मिला है। उन्होंने इस मसले पर 'लव जिहाद' का जिक्र छेड़ते हुए कहा है कि हिंदू बहन-बेटियों को अब जाग जाना चाहिए। बकौल शास्त्री, "सच्चाई एक न एक दिन सामने निकलकर आती ही है। मौजूदा समय में हर सनातनी हिंदू सत्य को प्रस्तुत कर रहा है। लव जिहाद के विषय पर हम आपसे यही प्रार्थना करते हैं कि अब हमारी बहन-बेटियों को जागना चाहिए।"

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भोपाल से लोकसभा सदस्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया कि विवादित फिल्म में जिस तरह की स्थिति दिखाई गई है, वैसे ही हालात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हैं। फिल्म के बारे में पूछे जाने पर बताया कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, पर पीड़ितों के वीडियो देखे हैं जिनकी कहानियों को फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म तीन व्यक्तियों की सच्ची कहानियों पर आधारित है (फिल्म में चित्रित पात्रों के माध्यम से बताई गई) लेकिन "हजारों लोगों" ने ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है।

End of Feed