अजित पवार विमान हादसाः वो अंतिम 26 मिनट..., जानिए प्लेन के अंतिम ब्योरे में DGCA ने क्या कहा

नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी किये गये एक बयान में ‘वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के दुर्भाग्यपूर्ण ‘लेयरजेट 45’ विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के अंतिम मिनटों का ब्योरा दिया गया है। इस दुर्घटना में पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे विमान को बुधवार सुबह खराब दृश्यता के बाद हवा में एक चक्कर लगाने के बाद एटीसी से उतरने की अनुमति मिल गई थी। लेकिन अंतिम तौर पर मिली अनुमति के बाद विमान ने एटीसी को कोई 'रीड-बैक' या प्रतिक्रिया नहीं दी और कुछ ही क्षण बाद रनवे किनारे पर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने पहले कहा था कि विमान खराब दृश्यता के बीच उतरने की कोशिश कर रहा था।

Ajit Pawar

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे अजित पवार।

DGCA ने अंतिम मिनटों का ब्योरा दिया

नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी किये गये एक बयान में ‘वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के दुर्भाग्यपूर्ण ‘लेयरजेट 45’ विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के अंतिम मिनटों का ब्योरा दिया गया है। इस दुर्घटना में पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। बारामती में एक 'अनियंत्रित हवाई क्षेत्र' है। 'अनियंत्रित हवाई क्षेत्र' का सामान्य अर्थ ऐसी जगह है, जहां कम दृश्यता में संचालन के दौरान विमान को निर्देश देने के लिए एक उचित ‘इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम’ का अभाव हो।

End of Feed