TET पेपर लीक: पुलिस खुद ग्राहक बनकर पहुंची, रैकेट का किया भंडाफोड़, तीन आरोपियों को धरा

इस रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए ठाणे पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की थी। पुलिस लगातार दो दिनों तक आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

TET Paper Leak: TET पेपर लीक मामले मैं विशेष जांच दल की 4 टीमें महाराष्ट्र के बाहर जाकर जांच कर रही है। इसमें एक-एक टीम पश्चिम बंगाल,बिहार, दिल्ली और हरियाणा में है। जानकारी के मुताबिक, इस अंतरराज्यीय पेपर लीक रैकेट की जानकारी ठाणे पुलिस को गुरुवार 25 जून की देर शाम को ही लग गई थी, जिसके बाद पुलिस ने खुद ग्राहक बन इस रैकेट के भंडाफोड़ करने का प्लान बनाया।

paper leak

TET पेपर लीक मामले में छापेमारी (File photo)

ठाणे पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की थी

इस रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए ठाणे पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की थी। पुलिस लगातार दो दिनों तक आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। आरोपियों को जाल में फंसाने के लिए पुलिसकर्मी खुद ही ग्राहक बनकर उनके संपर्क में पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को पेपर के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया, जैसे ही आरोपी पेपर बेचने पहुंचे, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed