Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में लगातार दूसरे दिन गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा; जवान शहीद

जम्मू -कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अभी तक की कार्रवाई में एक जवान शहीद हो गया।

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अभी तक की कार्रवाई में एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जंगल के भीतर चल रही है।

Jammu Kashmir Police

किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी (फाइल फोटो)

किश्तवाड़ में आतंकवाद विरोधी अभियान को 24 घंटे से अधिक हो चुके हैं और सुरक्षाबलों ने एक बार फिर सुबह होते ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 राष्ट्रीय राइफल्स, 7 असम राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) सहित संयुक्त बलों ने किश्तवाड़ जिले के सिंघपोरा, चटरू इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

End of Feed