Weather Updates: कहीं बारिश कहीं कोहरे की मार, ठंड का भी बढ़ा प्रकोप, जानिए देशभर का मौसम अपडेट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 28, 2023, 09:14 AM IST

अगले दो दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Weather Updates: उत्तर भारत में ठंड अब जोर पकड़ चुकी है और आने वाले समय में सर्दी और बढ़ेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि कुछ दिनों में कोहरे का असर भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी। आईएमडी ने कहा है कि मंगलवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

weather update

आज का मौसम अपडेट

मछुआरों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश और दक्षिणी राज्यों में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है। इसने मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया है और उनसे मंगलवार और बुधवार को दक्षिण अंडमान सागर, बुधवार से शुक्रवार तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है।

End of Feed